राफेल विवाद का जनसंतोष के मुताबिक निपटारा करे केंद्र सरकार: मायावती
लखनऊ, 05 जुलाई: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने केंद्र की बीजेपी सरकार से राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर फ्रांस में शुरू हुई जांच से उठे विवाद का संतोषजनक निपटारा करने का आग्रह किया है। बता दें, फ्रांस की एक वेबसाइट के दावे के मुताबिक, भारत के साथ 59,000 करोड़ रुपए के राफेल विमानों के सौदे को लेकर फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है। फ्रांसीसी सरकार ने एक न्यायाधीश को राफेल सौदे की जांच का जिम्मा सौंपा है, जो सौदे में भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों की जांच करेंगे।

मायावती ने कहा- केंद्र की सरकार भी इसका उचित संज्ञान ले तो बेहतर
मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, ''भारत सरकार द्वारा राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर फ्रांस की सरकार द्वारा बैठाई गई न्यायिक जाँच की खबर देश-दुनिया में बड़ी सुर्खियों में आने से यह मामला फिर से ताज़ा होकर जनचर्चाओं में आ गया है। केन्द्र की सरकार भी इसका उचित संज्ञान ले तो बेहतर।''
जनसंतोष के मुताबिक निपटारा करे केंद्र सरकार: मायावती
Recommended Video
मायावती ने आगे कहा, ''वैसे रक्षा सौदों में कमीशन का आरोप-प्रत्यारोप व इसकी जाँच आदि होना यहाँ कोई नया नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार के समय से ही पुराना ज्वलन्त अध्याय है किन्तु केन्द्र की वर्तमान सरकार राफेल विवाद को जनसंतोष के मुताबिक निपटारा करके इस मुद्दे को विराम दे तो यह उचित, ऐसा बीएसपी का मानना।'' बता दें, 36 रफाल लड़ाकू विमानों की खरीद के सौदे को लेकर कांग्रेस एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने अब भारत में भी इसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications