बसपा के पूर्व विधायक ने लक्ष्मीबाई को बताया कायर, जमकर धुने गये

झांसी। बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बारे में अपशब्द कहना भारी पड़ा है। बसपा के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया को उनके बयान के चलते थप्पड़ खाना पड़ गया।

jhansi ki rani

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के रोहित वेमुला को इंसाफ दिलाने के लिए अपील करते-करते विधायक फूल सिंह लक्ष्मीबाई के बारे में विवादित बयान दे डाला। उन्होंने रोहित की तारीफ करते हुए लक्ष्मीबाई को कायर करार दे दिया।

यूपी के झांसी के बस स्टैंड बहुजन संघर्ष दल के एक कार्यक्र के दौरान फूलसिंह ने ना सिर्फ लक्ष्मीबाई बल्कि महात्मा गांधी को भी अपशब्द कहे। फूलसिंह ने कहा कि लक्ष्मीबाई ने कोई लड़ाई नहीं लड़ी और वह कायर थी उन्होंने अपने बच्चों के लिए लाठी उठायी थी।

बसपा के पूर्व विधायक के इस बयान की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यक्रम स्थल की कुर्सियां तोड़ डाली।

कार्यकर्ताओं ने बसपा विधायक की जमकर धुनायी कर दी और मौके से फरार हो गये। वहं सुधईर सिंह ने बसपा के पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं बीएसपी के जिलाध्यक्ष आरके अहिरवार का कहना है कि फूल सिंह को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है और उन्होंने ऐसा कुछ गलत किया है तो वह गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+