यूपी चुनाव में हार के बाद मायावती ने लिए कई बड़े फैसले,भंग की पार्टी इकाइयां, भतीजे आकाश को बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ, 27 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को कई बड़े फैसले लिए हैं। मायावती ने पार्टी की मुस्लिम भाईचारा कमेटी को भंग करते हुए कई प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी है। साथ ही भतीजे आकाश आनंद राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के साथ यूपी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आकाश आनंद के साथ राम जी गौतम को भी लगाया गया है। मायावती ने पार्टी संगठन में प्रदेश स्तर पर तीन प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। बाबू मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और विजय प्रताप को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को बरकरार रखा गया है।

Recommended Video
मायावती ने बैठक से पहले अपने सभी चारों प्रवक्ताओं को उनके पद से हटा दिया था। शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी होंगे। यह सीट नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
मायावती ने चुनाव की समीक्षा बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ता आगे की तैयारियों में मजबूती से जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में काम करने वालों को आगे बढ़ाया जाएगा और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सचेत किया। बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी है।












Click it and Unblock the Notifications