नूपुर शर्मा को SC की फटकार पर मायावती बोलीं- ये सबक है उनके लिए जो सांप्रदायिकता फैलाकर राजनीति चमकाते हैं

लखनऊ, 01 जुलाई: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की याचिका को खारिज करते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि आपकी वजह से पूरे देश में सांप्रदायिकता की आग भड़की। कोर्ट ने नूपुर शर्मा से अपने बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगने के लिए भी कहा। इसको लेकर बीएसपी प्रमुख मायावती का बयान सामने आया है। मायावती सुप्रीम कोर्ट के स्टैंड से खुश हैं।

BSP chief mayawati reaction on nupur sharma over supreme court stand

मायावती ने कहा- साम्प्रदायिकता फैलाने वालों के लिए सबक

मायावती ने एक ट्वीट में कहा, ''माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा नूपुर शर्मा के विरुद्ध आज लिए गए सख़्त स्टैण्ड और अपने भड़काऊ बयान से देश को हिंसक माहौल में झोंकने हेतु उनसे माफी मांगने का निर्देश उन सभी के लिए ज़रूरी सबक है जो देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंक कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं. साथ ही, नफरती भाषण के लिए नूपुर शर्मा के विरुद्ध एफआईआर होने के बावजूद पुलिस द्वारा उनके प्रति निष्क्रिय रवैये का भी मा. कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने से संभव है कि आगे इस प्रकार की प्रवृति पर थोड़ा रोक लगे।''

कोर्ट ने नूपुर शर्मा को लगाई फटकार, कहा- पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए

Recommended Video

    Nupur Sharma | Supreme Court | Congress | Paigambar Muhammad Controversy | वनइंडिया हिंदी | *News

    बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार पड़ी है। कोर्ट ने कहा कि निलंबित भाजपा नेता की बदजुबानी की वजह से पूरे देश में आग लग गई और इसके कारण सुरक्षा को भी नुकसान पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बता दें, नूपुर शर्मा ने विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी को जांच के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की थी। नूपुर शर्मा का कहना है कि उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं इसलिए वह अन्य राज्यों में पेशी के लिए नहीं जा सकती हैं। इसी सुनवाई के दौरान कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+