मायावती का योगी सरकार पर बड़ा वार, कहा- यूपी में जंगलराज है, विकास का ढिंढोरा सिर्फ छलावा

लखनऊ, 19 अगस्त: उत्तर प्रदेश में हादसों और आपराधिक घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बांदा में हुई नाव दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। वहीं, हापुड़ में कैदी की हत्या, संतकबीरनगर में बाप-बेटे की हत्या, हमीरपुर में लड़की के साथ बदसलूकी और उसे निर्वस्त्र करने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। इसको को लेकर विपक्षी दलों के नेता प्रदेश की योगी सरकार को घेरने में जुटे हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा वार किया है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है और विकास का ढिंढोरा सिर्फ छलावा है।

BSP chief mayawati hits out at UP Yogi govt over law and order issue

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट में लिखा, ''बादा जिले में यमुना नदी पर वर्षों से पुल के अधूरे पड़े रहने के कारण नाव दुर्घटना में अनेकों लोगों की मौत, हापुड़ में पेशी पर आए आरोपी की दिन दहाड़े हत्या व अब हमीरपुर में गैंगरेप की दर्दनाक घटना आदि साबित करती हैं कि यूपी में जंगलराज है व विकास का ढिंढोरा छलावा मात्र।'' मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कहा, ''यूपी में कुल मिलाकर कानून का न्यायपूर्ण इस्तेमाल नहीं होने से आपराधिक तत्वों का बेखौफ हो जाना लचर कानून-व्यवस्था का सबूत है। इनका विकास भी कुछ ख़ास ज़िलों तक ही सीमित है जबकि यूपी के हर क्षेत्र में अति-गरीबी व बेरोजगारी है। सरकार इस ओर ज़रूर ध्यान दे।''

यूपी में हाल ही में हुईं ये बड़ी घटनाएं

बता दें, बांदा जिले के समगरा गांव में 11 अगस्त को एक नाव पलटने से उस पर सवार 12 लोगों की मौत हो गई थी। 16 अगस्त को हापुड़ के जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया था। हिस्ट्रीशीटर को हरियाणा से पेशी पर लाया गया। इसके बाद संतकबीरनगर में बाप-बेटे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गाजियाबाद में दो बहनों के अपहरण की वारदात सामने आई। एक बहन भाग निकली, दूसरी बहन का शव बरामद हुआ। हमीरपुर में एक लड़की के साथ 6 युवकों ने बदसलूकी, उसके कपड़े तक उतार दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+