गुना की घटना पर मायावती का वार, कहा- दलितों को बसाने का ढिंढोरा पीटती है भाजपा और दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं

लखनऊ। मध्य प्रदेश के गुना जिले में किसान परिवार के साथ की गई बर्बरता के मामले में बीएसपी चीफ मायावती ने भाजपा सरकार के साथ-साथ काग्रेंस को आड़े हाथों लेते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें, जिले के कैंट थाना इलाके के जगनपुर चक गांव में पुलिस ने एक परिवार पर इस कदर कहर बरपाया कि तंग आकर पति-पत्नी ने जहर खा लिया। बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद एमपी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से राहुल गांधी तक ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा।

मायावती ने कहा- शर्मनाक घटना, सख्त कार्रवाई की मांग

मायावती ने कहा- शर्मनाक घटना, सख्त कार्रवाई की मांग

मायावती ने गुरुवार को इस मामले में ट्वीट किया, ''मध्यप्रदेश के गुना पुलिस व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दलित परिवार को कर्ज लेकर तैयार की गई फसल को जेसीबी मशीन से बबार्द करके उस दम्पत्ति को आत्महत्या का प्रयास करने को मजबूर कर देना अति-क्रूर व अति-शर्मनाक। इस घटना की देशव्यापी निन्दा स्वाभाविक। सरकार सख्त कार्रवाई करे।'' एक अगले ट्वीट में मायावती ने लिखा, ''एक तरफ बीजेपी व इनकी सरकार दलितों को बसाने का ढिंढोरा पीटती है जबकि दूसरी तरफ उनको उजाड़ने की घटनाएं उसी तरह से आम हैं जिस प्रकार से पहले कांग्रेस पार्टी के शासन में हुआ करती थी, तो फिर दोनों सरकारों में क्या अंतर है? खासकर दलितों को इस बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।''

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

जगनपुर चक गांव में एक जमीन पर दलित परिवार का राजू बटाई पर खेती करता है। यही पर झोपड़ी बनाकर पत्नी सावित्री व 6 बच्चों के साथ रहता है। यह जमीन मॉडल कॉलेज के लिए चयनित हो गई। ऐसे में एसडीएम शिवानी रायकवार के निर्देश पर नायब तहसीलदार निर्मल राठौर के नेतृत्व में पटवारियों, आरआई अमले के साथ जमीन को खाली कराने पहुंचे थे। राजू व सावित्री टीम से यह गुहार लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया कि उनकी फसल की कटाई के बाद अतिक्रमण हटा लिया जाए। उन्होंने करीब चार लाख रुपए का कर्ज लेकर फसल की थी। टीम ने उनकी एक नहीं सुनी और फसल पर जेसीबी चला दी।

पति-पत्नी ने पिया जहर

पति-पत्नी ने पिया जहर

यह देख राजू और सात्रिवी ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मां की हालत देख मासूम बच्चे बिलख उठे और उसकी छाती से लिपट गए। हालांकि, राजू बच्चों को जहर दे पाता इससे पहले ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दंपति के साथ मारपीट का ये वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+