हैवानियत की हदें पार : सम्बन्ध बनाने से मना करने पर ब्लेड से पत्नी का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला

एक हैवान पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने से मना करने पर नाराज पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

 brutality Wife private part was cut off with a blade for refusing unnatural sex lucknow up news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक पति द्वारा दरिंदगी की सारी सीमाएं पार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे एक हैवान पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने से मना करने पर नाराज पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में जख्मी पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

ब्लेड से पत्नी का प्राइवेट पार्ट काटा डाला

ब्लेड से पत्नी का प्राइवेट पार्ट काटा डाला

दरअसल, लखनऊ के मोहनलालगंज अंतर्गत खुझौली इलाके के एक गांव निवासी युवक की छह साल पूर्व शादी हुई थी। लेकिन उसे अब तक संतान सुख की प्राप्ति नही हुई है। जानकारी अनुसार इसी बात को लेकर युवक अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। जिस वजह से तंग आकर तीन माह से पत्नी अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच समझौते को लेकर बातचीत भी चल रही थी। इसी दौरान हाल ही में पति अपनी ससुराल भी गया था, जिसके बाद पति ने गलती सुधारने का भरोसा देते हुए पत्नी को घर आने के लिए राजी भी कर लिया।

सुधरने का किया था नाटक

सुधरने का किया था नाटक

पति द्वारा अपनी गलती मान लेने और भरोसा दिलाने के बाद पत्नी उसके साथ घर वापस चली गई। पर उसे क्या पता था कि उसके पति ने सुधरने का बस नाटक किया है। उसके मन में अभी भी एक वेह्शी दरिंदा छिपा हुआ है। घर लौटते ही पति ने इन्सानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दे डाला। जानकारी अनुसार पहले तो उसने अपनी पत्नी पर अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने के लिए दवाब डाला और जब पत्नी ने इंकार किया तो आरोपी पति ने ब्लेड से पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर जानलेवा वार कर गम्भीर रुप से जख्मी कर दिया।

Recommended Video

    अप्राकृतिक सम्बन्ध के विरोध की तालिबानी सजा, बेरहम पति ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट डाला
    भाई ले गया अस्पताल

    भाई ले गया अस्पताल

    लहूलुहान हालत में दर्द से कराह रही पत्नी ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने किसी तरह अपने भाई को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई ने पुलिस को सूचना देकर जख्मी हालत में बहन को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे ने बताया पीड़िता के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में दबिश दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+