'पहले जो राम का अस्तित्व नकारते थे, वो आज मंदिर जा रहे हैं'... स्वतंत्र देव का अखिलेश पर तंज

लखनऊ, 05 जनवरी: उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने में लगे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा लेकर 8 और 9 जनवरी को अयोध्या में होंगे। अखिलेश के अयोध्या दौरे को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह अखिलेश यादव से पूछिए कि क्या वह वहां दर्शन करेंगे? आज कल तो टीका लोग लगा ही रहे हैं, पहले जो राम का अस्तित्व नकारते थे तो वह लोग मंदिर जा रहे हैं।

'जनता अब लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली'

'जनता अब लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली'

लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में सपा-बसपा पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने तीखा वार करते हुए कहा कि जनता अब लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली, जनता ने सपा और बसपा का कुशासन देखा है और उनकी सरकार में राज्य में भ्रष्टाचार हुआ है।

8 और 9 जनवरी को अखिलेश का अयोध्या दौरा

8 और 9 जनवरी को अखिलेश का अयोध्या दौरा

जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव 7 जनवरी को समाजवादी रथ यात्रा लेकर गोंडा का रुख करेंगे, उसके बाद 8 और 9 जनवरी को समाजवादी विजय रथ अयोध्या पहुंचेंगा। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव अपने अयोध्या दौरे के दौरान रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं।

अखिलेश के श्री कृष्ण वाले बयान पर संतों में आक्रोश

अखिलेश के श्री कृष्ण वाले बयान पर संतों में आक्रोश

बता दें, बीते दिन यानी 4 जनवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के द्वारा उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाए जाने के लिए श्री कृष्ण के सपने में आने की बात कही गई थी। इसपर लेकर अयोध्या के संतों ने नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सनातन संस्कृति और हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+