यूपी विधानसभा चुनाव में माया-मुलायम को टक्कर देने के लिए भाजपा का चेहरा बनेंगे राजनाथ!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। हर पार्टी अपना पुख्ता दांव लगा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा दांव लगाने का संकेत दिया है। विश्वासनीय सूत्रों और कुछ मीडिया रिपोर्टों की मानें तो बीजेपी यूपी में सबसे बड़े चेहरे के तौर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को मैदान में उतारने वाली है। राजनाथ सिंह जी जवाब दीजिए, सिपाही का परिवार ही क्यों रोता है?

चर्चा है कि बस राजनाथ सिंह के नाम पर मुहर लगाने के काम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। उम्मीद जतायी जा रही है कि इलाहाबाद में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में इसपर अलग से चर्चा होगी। हालांकि बीजेपी में उत्तर प्रदेश से सीएम उम्मीदवार के नाम को लेकर अभी चर्चा नहीं हुई है। लेकिन बीजेपी राजनाथ के लंबे अनुभव और उत्तर में उसकी जमीनी पकड़ को लेकर आश्वस्त है।












Click it and Unblock the Notifications