राजनाथ सिंह जी जवाब दीजिए, सिपाही का परिवार ही क्यों रोता है?

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। मंगलवार सुबह दिल्‍ली में एयरपोर्ट के पास बीएसएफ के चार्टर्ड प्‍लेन में शहीद हुए जवानों को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने सफदरजंग एयरपोर्ट पर शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्‍हें सांत्‍वना दी। लेकिन शहीदों के परिजनों ने राजनाथ सिंह से कुछ ऐसे सवाल पूछे जिसका जवाब गृह मंत्री नहीं दे सके और भावुक हो गये।

Home minister Rajnath Singh
श्रद्धांजलि के बाद शहीद सिपाही की एक बेटी ने राजनाथ सिंह से पूछा सर आज मुझे जवाब दीजिए, ये पुराना जहाज था। इसे नीलाम भी किया गया था। आप मुझे जवाब दें, मुझे जवाब चाहिए सर। हर बार सिपाही की फैमिली ही क्यों रोती है? उस लड़की के सवालों को राजनाथ सिंह चुपचाप सुनते रहे और कोई जवाब नहीं दे पाए। सवाल पूछने वाली वह लड़की हादसे में मारे गए रविंद्र कुमार की बेटी थी। वह वायु सेना से बीएसएफ में आए थे।

कैसे हुआ हादसा

दिल्ली से तकनीशियनों को लेकर रांची जा रहा बीएसएफ का 21 वर्ष पुराना विमान मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप द्वारका में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें आग लग गयी, जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में हुई इनकी मौत

पायलट भगवती प्रसाद भट्ट
को-पायलट- राजेश शिवरेन
डि. कमांडेंट डी कुमार
इंस्पेक्टर एसएन शर्मा
इंस्पेक्टर आरके यादव
एसआई सुंदर सिंह
एसआई सीएल शर्मा
एसआई रवींद्र कुमार
एएसआई डीपी चौहान
कांस्टेबल के आर रावत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+