यूपी चुनाव: करहल सीट पर अखिलेश के खिलाफ BJP के टिकट पर एसपी बघेल ने किया नामांकन
मैनपुरी के करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है।
लखनऊ, 31 जनवरी। मैनपुरी के करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। एसपी सिंह बघेल अपना नामांकन दाखिल करने के लिए आज कलेक्टर के दफ्तर पहुंचे।

पूर्व में मंत्री रह चुके बघेल वर्तमान में आगरा लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी करहल सीट से नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा था जो भी इस सीट से भाजपा का उम्मीदवार होगा वह चुनाव हारेगा।नामांकन दाखिल करने के बाद सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगली सदी के लिए देश का इतिहास लिखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका "मिशन" प्रगतिशील सोच के साथ सकारात्मक राजनीति का आंदोलन है। करहल विधानसभा सीट मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं। राज्य में सात चरणों में होने वाले चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को करहल सीट पर वोट डाले जाएंगे।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: Fact Check: मध्य प्रदेश में भाजपा के ईवीएम से छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल, जानें इस क्लिप की सच्चाई
करहल विधानसभा क्षेत्र सैफई से मात्र 4 किलो मीटर दूर है, जो कि मुलायम सिंह यादव का पैतृक गांव है। अगर केवल साल 2002 को छोड़ दें तो इस सीट पर 1993 से हमेशा सपा ही विजयी रही है। साल 2002 में यहां भाजपा के टिकट पर मौजूदा विधायक सोबरन सिंह ने चुनाव लड़ा था और उसके बाद वो सपा में शामिल हो गए थे।














Click it and Unblock the Notifications