UP: भाजपा के सहसंगठन मंत्री भवानी सिंह का कोरोना से निधन, PM मोदी ने जताया दुख

लखनऊ, मई 05: कोरोना वायरस ने उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी के एक और बड़े नेता की जिंदगी ले ली। भाजपा के सहसंगठन मंत्री भवानी सिंह का भी कोरोना से निधन हो गया। भवानी सिंह की हालत बिगड़ने पर उनको लखनऊ पीजीआई से एयर एम्बुलेंस से सोमवार को हैदराबाद भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया। पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सहित तमाम नेताओं ने भवानी सिंह के न‍िधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि विनम्र, कर्मठ भवानी सिंह जी का पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

bjp leader bhawani singh passes away due to covid 19 pm modi expresses grief

काशी व गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री रहे भवानी सिंह पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत बढ़ने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद सीएम योगी के निर्देश पर सोमवार सुबह उन्‍हें हैदराबाद ले जाया गया। वहां भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भवानी सिंह के न‍िधन पर दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। विनम्र, कर्मठ भवानी सिंह जी का पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति!'

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक तथा @BJP4UP के सह संगठन महामंत्री श्री भवानी सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। आपका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रवादी विचारधारा को समर्पित रहा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।'

बीजेपी अध्‍यक्ष ने कहा- भवानी सिंह का जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री श्री भवानी सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+