अपर्णा यादव का कांग्रेस पर हमला, कहा- प्रियंका गांधी सिर्फ नारे देती हैं, करती कुुछ नहीं हैं
लखनऊ, 30 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने कांग्रेस के अभियान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा है। अपर्णा यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखबार में छपी एक खबर को दिताते हुए कहा, आजकल कांग्रेस कहती है 'लड़की हूं लड़ सकती हूं'। न्यूज आर्टिकल के मुताबिक, पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने कहा कि टिकट वितरण में महिलाओं को इग्नोर किया गया।'' अपर्णा ने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ नारे देती हैं, लेकिन करती कुछ नहीं हैं।

अपर्णा ने कहा- 2017 से पहले यूपी खतरे में था
अपर्णा ने कहा कि 2017 से पहले (सपा सरकार में) यूपी खतरे में था। जनता ने भाजपा को जिताया तो असली बदलाव आया। योगी सरकार में 5 साल में एक भी दंगा और घोटाला नहीं हुआ। 47 हजार से ज्यादा भू-माफिया और गुंडे जेल में हैं। 2000 करोड़ की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला है। अपर्णा यादव ने कहा कि बहू बेटियों को डर नहीं लगता, क्योंकि यूपी में बीजेपी की सरकार है। अपराधी पलायन कर गए हैं, क्योंकि यूपी में बीजेपी की सरकार है।
Recommended Video
अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं अपर्णा यादव?
अपर्णा यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि यह सवाल क्यों उठाया जा रहा है। पार्टी तय करेगी कि मुझे क्या करना है। फिलहाल जिस भूमिका में हैं वही बेहतर है। बता दें, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
अपर्णा बोलीं- भाजपा के जीतने पर गरीबों का उत्थान होगा
अपर्णा यादव ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलती है तो यह राज्य के विकास के लिए बेहतर होगा। भाजपा के जीतने पर गरीबों का उत्थान होगा और महिलाएं सुरक्षित होंगी। इसके अलावा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का नारा भी पूरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications