पति कैंडी क्रश खेलता था तो पत्नी थाने पहुंच गयी शिकायत लेकर
लखनऊ। क्या कभी आपने सोचा है कि मोबाईल पर कैंडी क्रश खेलने की वजह से पत्नी पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने पहुंच जाए। लेकिन लखनऊ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पत्नी पति के खिलाफ ऐसी शिकायत लेकर पहुंची है।
लखनऊ में गुरुवार को एक युवती जिसकी दस साल पहले शादी हुई थी महिला थाने पहुंची। वहां महिला ने पति के खिलाफ अधिक कैंडी क्रश खेलने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
वहीं महिला के पति का कहना है कि अब मुझे पत्नी में कोई खास रुचि नहीं है। इससे बात करने से बेहतर है कि मैं इंटरनेट पर बेहतर चीजें एक्सप्लोर करूं और गेम खेलूं।
महिला ने पुलिस से शिकायत की कि मेरे पति जैसी ही घर आते हैं वह कैंडी क्रश खेलने लगते हैं, वो किसी से बात नहीं करते हैं। यही नहीं पति अब मुझसे पहले की तरह प्यार भी नहीं करते हैं।
Video- किसानों के साथ बैठक में महिला अधिकारी कैंडी क्रश खेलते पकड़ी गयी
वहीं एसओ गीता द्विवेदी ने पति और पत्नी को समझा-बुझाकर वापस लौट दिया। गौरतलब है कि महिला का 10 साल पहले विवाह हुआ था। पति-पत्नी दोनों ही नौकरी करते थे, लेकिन परिवार की देखरेख के लिए पत्नी ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी।













Click it and Unblock the Notifications