उत्तर प्रदेश में Bird Flu की दहशत: कानपुर के बाद लखनऊ जू भी किया गया बंद, मेरठ बर्ड सेंचुरी में हाई अलर्ट

Bird Flu Alert in Uttar Pradesh, लखनऊ। कानपुर जिले (Kanpur) में बर्ड फ्लू (Bird flu) का पहला सबसे खतरनाक केस सामने आने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सतर्कता बरती जा रही है। तो वहीं, राजधानी लखनऊ स्थित चिडियाघर को बंद कर दिया गया है। तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित हस्तिनापुर बर्ड सेंचुरी (Hastinapur Bird Sanctuary) में विशेष अलर्ट घोषित कर दिया गया है। साथ ही मेरठ प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में टास्क फोर्स का भी गठन कर दिया है।

Recommended Video

    Bird Flu : Lucknow Zoo भी बंद, Kanpur Zoo के सभी पक्षियों को मारने के आदेश | वनइंडिया हिंदी
    bird flu in Uttar Pradesh: Lucknow Ju also closed and High alert in Meerut Bird Century

    कानपुर में दिया सभी पक्षियों को मारने का आदेश
    कानपुर जूलॉजिकल पार्क में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिलने पर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही जू के बाहर नोटिस चस्पा कर पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा कानपुर जिला प्रशासन ने एहतियातन चिडियाघर के बाड़ों में रखे गए सभी पक्षी मारने के आदेश दिए गए है। वहीं, एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि बाड़े में मौजूद 6 मुर्गों को मरवा दिया और उन्हें वैज्ञानिक तरीके से जमीन में गाड़ दिया गया है।

    लखनऊ जू को किया गया बंद
    वहीं, कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद राजधानी लखनऊ स्थित चिडियाघर में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। लखनऊ चिड़ियाघर के बर्ड सेक्शन को बंद कर दिया गया है। साथ ही बर्ड हाउस में लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। बर्ड सेक्शन को सील कर अब वहा पर सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

    मेरठ भी अलर्ट पर
    मेरठ जिले की हस्तिनापुर बर्ड सेंचुरी भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट पर है। यहां आए दस हज़ार माइग्रेटरी बर्ड्स की हर दो घंटे में मॉनटिरिंग की जा रही है। हरियाणा से मेरठ आ रहे मुर्गा-मुर्गी की जनपद में एंट्री से पहले स्वास्थ्य जांच की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अऩिल का कहना है कि फिलहाल मेरठ में एक भी बर्ड फ्लू का केस रिपोर्ट नहीं किया गया है। लेकिन सतर्कता पूरी है क्योंकि सावधानी ही बचाव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+