किडनैपर्स के चंगुल से आजाद हुए डॉक्टर दंपत्ति, लखनऊ से 7 गिरफ्तार

लखनऊ। बिहार के गया से अपहरण किए गए डॉक्टर दंपत्ति अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आजाद हो गए हैं। मशहूर डॉक्टर पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर शुभ्रा गुप्ता को पुलिस ने लखनऊ से मुक्त कराया। बीती एक मई को डॉक्टर दंपती अपनी गाड़ी समेत रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। लगभग 9 दिनों के बाद अपहरणकर्ताओं ने उन्हें लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया।

kidnapper

बिहार पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से 7 किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी अपहरणकर्ताओं के पास से पुलिस की वर्दी बरामद हुई है। आपको बता दें कि डॉ. पंकज गुप्ता अपनी पत्नी के पास अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें पुलिस की वर्दी में आए अपहरणकर्ताओं ने किडनैप कर लिया।

अपहरणकर्ताओं ने डॉ. दंपत्ति की ऑडी कार पर एक वीआईपी बत्ती लगायी और अपने दो अन्य वाहनों से उन्हें एस्कार्ट करते हुए उत्तर प्रदेश ले गये। लखनऊ में गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं के पास से पुलिस ने हथियार और कई राज्यों की पुलिस की वर्दी और आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+