सख्त हुए मुलायम बोले कांग्रेस का वजूद खत्म हो चुका है
लखनऊ। बिहार चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन में लगी आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का वजूद देश की राजनीति से खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिल्कुल ही गर्त में जा चुकी है।
सैनिक स्कूल के शिलान्यास के मौके पर बोलते हुए मुलायम ने कहा कि उन्होंने नई राजनीतिक दिशा की ओर कदम बढ़ाते हुए बिहार में गठबंधन का तोड़ा है। मुलायम सिंह ने इस कार्यक्रम में अपने बेटे और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
मोदी या नीतीश, बिहार चुनाव में किसे रुलायेगा प्याज?
उन्होंने अखिलेश से पूछा कि सैनिक स्कूल का उद्घाटन कब होगा तो अखिलेश ने उसी मंच पर इसे एक साल के भीतर पूरा करने को कहा लेकिन नेताजी ने इसे 8 महीनो के भीतर पूरा करने को कहा जिसपर अखिलेश यादव ने हामी भर दी।
वहीं मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के हर सूबे में मंडल से एक जिला आदर्श बनाने को कहा जिसकी अखिलेश यादव ने मंच से घोषणा की। इस आदर्श जिले की लिस्ट में मैनपुरी पहला जिला होगा।













Click it and Unblock the Notifications