यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को अखिलेश ने दिया दीवाली तोहफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 14 लाख कर्मचारियों को अखिलेश यादव ने दीवाली का बड़ा तोहफा दिया है। अखिलेश ने राज्य के कर्मचारियों को दीवाली बोनस देने का ऐलान किया है।

प्रदेश के 14 लाख कर्मचारियों को दीवाली के मौके पर 30 दिन के मूल वेतन के बराबर बोनस देने का अखिलेश यादव ने ऐलान किया है। कर्मचारियों को बोनस की राशि सीधे उनके सैलरी खाते में भेजी जाएगी।
लेकिन यहां गौर करने वाली बात यही है कि बोनस की आधी राशि ही दी जाएगी जबकि आधी राशि जीपीएफ स्कीम में जमा की जाएगी। ऐसे में प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
अखिलेश सरकार के इस ऐलान के बाद प्रदेश के खजाने में 506 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कर्मचारियों के प्रस्ताव को अखिलेश की मंजूरी मिलने के बाद वित्त सचिव अजय अग्रवाल ने इससे संबंधित आदेश जारी किया। बोनस की अधिकतम सीमा 3500 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications