Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लखनऊ को मिली Wild Card Entry, पर क्या बन पायेगा स्मार्ट?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के स्मार्ट सिटी की लिस्ट में आने से काफी लोगों को निराशा हुई है। लेकिन अब निराश होने की जरूरत नहीं है, अभी भी लखनऊ के पास मौका है स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल होने का।


प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए 100 स्मार्ट सिटी का चयन होना था, लेकिन पहले चरण में यूपी के 12 शहर बाहर होने के बाद लखनऊ के मेयर डॉ दिनेश शर्मा ने नयी उम्मीद दी है।

स्पेशल राउंड में 15 शहर हैं, जिन्हें एक और मौका दिया जा रहा है, 15 में से 5 ही चुने जायेंगे। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या लखनऊ इस लिस्ट में शामिल हो पाता है या नहीं।

दिनेश शर्मा ने कहा कि एक और स्पेशल चरण होना है और हमें पूरी उम्मीद है कि लखनऊ का चयन इस सूचि में जरूर होगा। जिन मानकों के आधार पर स्मार्ट सिटी का चयन होना है वह जीवन की गुणवत्ता, निवेश, रोजगार, ट्रांसपोर्ट, रिहाइश, कनेक्टिविटी और पर्यटन आदि हैं।

लखनऊ का फाइनल लिस्ट में नहीं शामिल होने की वजह लखनऊ का पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ना और इसके साथ ही बिजली, सड़क, पानी जैसी आधारभूत सुविधायों का दुरुस्त नहीं होना।

ऐसे में अगर इन सभी आधार पर लखनऊ को रद्द किया जाता है तो शहर के मेयर और मुख्यमंत्री पर बड़ा सवाल खड़ो हो जाएगा। वहीं खास बात यह भी है कि यूपी में भाजपा के 73 सांसद हैं ऐसे में यूपी के एक भी शहर का स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल नहीं होना आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर देगा।

जिस लिस्ट में स्मार्ट शहरों का चयन हुआ उसमें लखनऊ 52 अंकों के साथ 29वें स्थान पर रहा। जबकि वाराणसी इस सूचि में 96वें स्थान पर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+