बाबा रामदेव उत्तर प्रदेश में करेंगे अपने व्यापार का विस्तार
लखनऊ। योगगुरु बाबा रामदेव पतंजली उत्पादों का विस्तार काफी तेजी से कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह पहले बिहार और अब उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश में वह पतंजली के व्यापार को बढ़ाने जा रहे हैं, इस सिलसिले में वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेंगे। बाबा रामदेव को टक्कर देंगे ये बाबा, बाजारा में उतारे अपने MSG प्रोडक्ट्स

बाबा रामदेव जड़ी-बूटियों, एलोवेरा, आंवला, टमाटर, मटर, सब्जियों, गेहूं, फल की की बुंदेलखंड में पैदावार को बढ़ायेंगे।
इसके लिए वह बांध के इर्द-गिर्द के इलाकों का दौरा भी करेंगे। उन्होंने इसके अलावा हरिद्वार में लोगों को गौ पालनन का प्रशिक्षण देने की भी इच्छा जतायी है। इसके लिए बाबा रामदेव फार्वर्ड-बैकवर्ड लिंकेज वाले किसा कोआपरेटिव की स्थापना भी कर सकेत हैं।
बाबा रामदेव ने यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात करके इसके लिए खाका तैयार करने पर विचार विमर्थ भी किया। बाबा रामदेव की अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान कृषि एवं सिचाई मंत्री शिवपाल यादव, राजेंद्र चौधरी सहित कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाबा रामदेव के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।












Click it and Unblock the Notifications