आजमगढ़ उपचुनाव : मायावती बोलीं - BSP को सभी वर्गों-धर्मों के लोगों का मिल रहा समर्थन, मिलेगी जीत

लखनऊ, 22 जून: उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर 23 जून यानी कल उपचुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ तो आजम खान ने रामपुर की सीट छोड़ दी थीं। उपचुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने दावा किया कि उपचुनाव में बीएसपी को सभी वर्गों व धर्मों के लोगों का समर्थन मिल रहा है। मायावती ने विश्वास जताया है कि यह जन समर्थन वोट में भी जरूर बदलेगा। साथ ही, जनता से मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Recommended Video

    Azamgarh By Election 2022: Mayawati ने Voting से पहले किया कैसा दावा ? | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    azamgarh bypoll mayawati claims BSP is getting support of people of all classes and religions

    जन समर्थन वोट में भी जरूर बदलेगा, ऐसा पूर्ण विश्वास : मायावती

    बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट में लिखा, ''यूपी में आज़मगढ़ लोकसभा की सीट पर कल 23 जून को होने वाले उपचुनाव में बीएसपी को जिस प्रकार से सभी वर्गों व धर्मों के लोगों का समर्थन मिल रहा है वह काफी उत्साहवर्धक है। विरोधियों के हथकण्डों से दूर रहकर यह जन समर्थन वोट में भी ज़रूर बदलेगा, ऐसा पूर्ण विश्वास।''

    मायावती ने की मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील

    मायावती ने आगे कहा, ''बीएसपी उम्मीदवार श्री शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के लोकल व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों का हमेशा मददगार होने के कारण इनकी साख व लोकप्रियता विरोधियों से कहीं अधिक, जिसका चुनाव परिणाम पर अच्छा असर पड़ने की संभावना। मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की भी पूरज़ोर अपील।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+