अजान पर विवाद: समर्थन में उतरे अयोध्या के संत, मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा- कुलपति वापस लें अपनी शिकायत
लखनऊ। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की ओर से अजान को लेकर जिलाधिकारी को की गई शिकायत का मामला अब तूल पकड़ रहा है। इस मामले में दोनों धर्मों के लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने इस शिकायत का विरोध किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुलपति को अपनी शिकायत वापस लेनी चाहिए। उधर, अयोध्या के संतों ने कुलपति को अपना समर्थन दिया है। संतों ने कहा कि जिस पूजा या इबादत से दूसरे को समस्या हो, वह मान्य नहीं होती।

Recommended Video
मौलाना सैफ अब्बास ने कहा, 'अजान दो से तीन मिनट की होती है। ज्यादा से ज्यादा पांच मिनट, अगर उन्होंने सुबह की आरती और कीर्तन को लेकर भी शिकायत की होती तो मसला समझ में आता, लेकिन सिर्फ अजान को लेकर शिकायत पत्र देना ठीक नहीं है। वह भी एक यूनिवर्सिटी में उच्च पद पर बैठे अधिकारी द्वारा। मेरी गुजारिश है कि वह अपनी शिकायत वापस ले लें।' सुन्नी धर्मगुरु मौलाना सुफियान निजामी ने कहा, 'मस्जिदों में अजान होती है तो मंदिरों में आरती भी होती है। जिस शहर से कुलपति आती हैं, वहां बड़ा कुंभ होता है, पूरे महीने लाउडस्पीकर की आवाजें उठती हैं। सड़कें भी बंद होती हैं, लेकिन किसी भी मुसलमान ने कोई चिट्ठी नहीं लिखी। कांवर यात्रा निकलती है। होली का मौका होता है तो सड़कें भी बंद होती हैं। लाउडस्पीकर भी बजते हैं, लेकिन किसी भी मुसलमान ने कोई चिट्ठी नहीं लिखी और न ही आपत्ति की। मुझे लगता है कि यह सोची समझी साजिश का हिस्सा है जो नहीं होना चाहिए।'
अयोध्या के संतों ने किया कुलपति की शिकायत का समर्थन
अयोध्या में सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने कुलपति संगीता श्रीवास्तव की शिकायत का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी पूजा या आराधना से किसी को कष्ट हो तो वह पूजा और आराधना व्यर्थ होती है। किसी भी धर्म, संप्रदाय का व्यक्ति हो, अगर पूजा और आराधना की जा रही है तो बिना लाउडस्पीकर के भी किया जा सकता है। लाउडस्पीकर चलाकर आजान और पूजन किया जाए यह मानने योग्य नहीं है। बिना लाउडस्पीकर के भी हमारी पूजा अल्लाह हो या भगवान स्वीकार करते है। हमारे पूजा या अजान से किसी व्यक्ति को कष्ट हो रहा है तो हमको उस बात को मानना चाहिए, उसमें किसी भी प्रकार का कोई अवरोध प्रकट नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना लाउडस्पीकर के अजान की जा सकती है और करना भी चाहिए। दूसरे संप्रदाय के लोग निराकार को मानते हैं और जिसका कोई आकार ना हो उसके पूजन में लाउडस्पीकर का कोई भी औचित्य नहीं है। लाउडस्पीकर निश्चित तौर पर बंद किया जाना चाहिए।
UP: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वीसी की नींद में 'अजान' से पड़ी खलल, DM को लिखा पत्र
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications