यूपी में अगले वर्ष जनवरी में हो सकते हैं चुनाव, जुलाई माह से बढ़ जायेगी सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष जनवरी या फरवरी माह में हो सकते हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने गृह विभाग की बैठक में इस बात के संकेत देते हुए कहा कि इस लिहाज से प्रदेश में अगले कुछ महीनों से सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया जाएगा।

election

आलोक रंजन ने इस बात के साफ संकेत दे दिये हैं कि चुनाव जनवरी माह में हो सकता है लिहाजा चुनाव से छह महीने पहले प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया जाएगा। प्रदेश में राजनैतिक रंजिशों पर भी नजर रखने के लिए आलोक रंजन ने निर्देश दिये हैं।

यूपी में 7 फरवरी को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव खत्म हो जायेंगे जिसके बाद प्रदेशभर में जमीन से जुड़े विवादों को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का भी उन्होंने आदेश दिया है।

गौरतलब है कि 2012 में यूपी में 8 फरवरी से तीन मार्च के बीच विधानसभा चुनाव हुए थे। वर्ष 2011 में 24 दिसंबर को चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गयी थी। ऐसे में यूपी में मार्च माह से पहले ही चुनावों के फैसले आ जायेंगे जिसे ध्यान में रखते हुए यूपी मे सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है।

सांप्रदायिक घटना का अंदेशा होने पर समय रहते कार्रवाई न करने पर संबंधित क्षेत्राधिकारी, परगना अधिकारी और थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+