अखिलेश यादव को एसी से निकलने की नसीहत देने के बाद ​फार्च्यूनर पर फंसते दिखे ओपी राजभर, बेटे ने बताया निराधार

सुभासपा प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा ओपी राजभर को कोई भी फार्च्यूनर गिफ्ट नहीं किया गया।

वाराणसी, 15 जुलाई : यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में गठबंधन की हार के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एसी कमरों ​से बाहर निकल कर राजनीति करने की नसीहत दी थी। वहीं राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सुभासभा और सपा के बीच मतभेद के बाद अब ओपी राजभर ने आज प्रेस वार्ता स्पष्ट कहा कि सुभासपा के 6 विधायक राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे। इसी बीच फार्च्यूनर को लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तरह-तरह के पोस्ट भी किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यूपी चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी द्वारा ओपी राजभर को एक फार्च्यूनर गिफ्ट की गयी थी जिसे अब वापस लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच ओपी राजभर के बेटे और सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरूण राजभर ने एक वीडियो जारी करते हुए सपा द्वारा फार्च्यूनर गिफ्ट किये जाने की बात को बेबुनियाद करार दिया है।

Arun Rajbhar SBSP

Recommended Video

    Presidential Election 2022 | Droupadi Murmu | Hemant Soren | OP Rajbhar | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    अरूण राजभर ने कहा कि इनोवा से चलते हैं ओपी राजभर

    इस मामले में एक वीडियो जारी करते हुए सुभासपा के प्रवक्ता अरूण राजभर ने कहा कि मीडिया द्वारा एक खबर जानकारी में आयी है कि समाजवादी पार्टी द्वारा ओम प्रकाश राजभर को एक फार्च्यूनर गिफ्ट की गयी है। यह बात पूरी तरह से निराधार है। ओम प्रकाश राजभर अपनी इनोवा गाड़ी से चलते हैं और उसी गाड़ी से वे पार्टी के कायक्रमों में भी जाते हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से ओम प्रकाश राजभर को कोई भी गाड़ी नहीं दी गयी है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने वाहनों से चलने के लिये सक्षम हैं।

    एसी और कार की लड़ाई नहीं लड़ते ओम प्रकाश राजभर

    अरूण राजभर ने कहा कि सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री पद को त्याग कर समाज के लिये लड़ाई लड़े। ओपी राजभर एसी और कार की लड़ाई नहीं लड़ते हैं, वे जनता के हित के लिये जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ते हें। वहीं राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति के उम्मीदवार लखनऊ में आते हैं उसमें ओम प्रकाश राजभर को नहीं बुलाया जाता। ऐसे में मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

    Fortuner

    सचिव समाजवादी पार्टी आफिस के नाम से है फार्च्यूनर

    जिस फार्च्यूनर को लेकर बात चल रही है उसका नंबर UP32MK9290 बताया जा रहा है। जब इस नंबर के बारे में जानकारी ली गयी तो पता चला कि यह गाड़ी यह फार्च्यूनर सचिव समाजवादी पार्टी आफिस के नाम से दर्ज है। कहा यह भी जा रहा है कि इसी गाड़ी से ओम प्रकाश राजभर और उनके बेटे चलते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+