अमिताभ के खिलाफ हो सकती है सीबीआई जांच, लोकायुक्त ने की सिफारिश
लखनऊ। आईपीएस अमिताभ ठाकुर को सपा मुखिया मुलायम सिंह के खिलाफ बगावती सुर उनके लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
अमिताभ ठाकुर पर उनकी संपत्ति छिपाने का आरोप है। वहीं संपत्ति से जुड़े आरोपों को पहली नजर में लोकायुक्त ने सही माना है। लोकायुक्त ने अमिताभ के खिलाफ सीबीआई, ईडी से प्रकरण की जांच कराने की सिफारिश मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की है।
अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर पर संपत्ति के ब्योरे को छिपाने का आरोप है। लोकायुक्त ने ने अमिताभ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आईपीसी, मनी लॉड्रिंग के तहत मामला दर्ज कराकर जांच की सिफारिश की है।
अमिताभ ठाकुर पर लखनऊ के खरगापुर में उनकी एनजीओं व माता-पिता और भाई के नाम र 72802 वर्गफीट जमीन खरीदने का आरोप है। जिन संस्थानों ने यह जमीन ठाकुर को बेची है उसे एक परिवार के एक सदस्य को अधिकतम 2152 वर्गफीट बेचने का अधिकार है।
रेप के आरोप के बाद अमिताभ ने दीवार पर लिख दिया था 'महिला अकेली ना आएं'
अमिताभ ठाकुर के पिता के नाम पर बाराबंकी में जमीन, साथ ही उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर भी जमीन है। ऐसे में कई जमीनों के ब्योरे को छिपाने के चलते अमिताभ ठाकुर की मुश्किलें बढ़ सकती है।
गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर ने हाल ही में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने एक कॉल रिकॉर्डिंग मीडिया में साझा करके मुलायम सिंह पर यह आरोप लगाये थे।













Click it and Unblock the Notifications