अब लगान नहीं चुकाने के चलते आमिर को मिला नोटिस
लखनऊ। असहिष्णुता पर दिये अपने बयान के बाद विवादों में घिरे अभिनेता आमिर खान अब लगान के विवाद में घिर गये हैं। हरदोई जिले में स्थित आमिर के पैतृक आवास पर बकाया लगान के चलते प्रशासन ने उन्हें नोटिस भेज दी है।

आमिर का पैतृक आवास शाहाबद में हैं जिसपर इस वर्ष का 118 रुपए और 20 पैसे का लगान बकाया है। आमिर की बहन पर 21 रुपए और बाकी परिवार के नाम 93 रुपए का लगान बाकी है।
आमिर को अपने घर का टैक्स 30 सितंबर तक जमा करना था, लेकिन टैक्स नहीं जमा होने की वजह से प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस भेज दिया गया है।
हरदोई के जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने कहा कि आमिर का शाहाबाद तहसील में अख्तियारपुर स्थित गांव में जमीन है, उन्होंने कहा कि इस जमीन के केयरटेकर को नोटिस दिया गया है लेकिन अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर टैक्स नहीं जमा होता तो उन्हें कुर्की करानी पड़ेगी।
आमिर के नाम यहां 175 बीघा जमीन है जो उनके परदादा हाजी मोहम्मद हुसैन खां के नाम है और उनकी यहां कब्र भी बनी हुई है। इस जमीन में आमिर के भाई फैजल और बहन निकहत खान का भी हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications