समाजवादी पार्टी से अमर सिंह की विदाई तकरीबन तय, मुलायम ने लगाई फटकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में जबरदस्त घमासान के लिए तमाम आला नेता अमर सिंह का बिना नाम लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऐसे में जब सपा परिवार का तकरीबन एक बड़ा तबका अमर सिंह के खिलाफ होता दिख रहा है, अमर सिंह पर तलवार गिरनी लगभग तय हो गयी है।

Amar Singh soon to be sacked from all his post and from the Samajwadi Party

सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार शाम तकरीबन छह बजे अमर सिंह को फोन किया और तमाम गंभीर मुद्दों पर गलत राय देने के लिए फटकार भी लगाई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी में अमर सिंह का भविष्य़ अब अधर में लटकता दिखाई दे रहा है।

गलत सुझाव देने पर लगाई फटकार

मुलायम सिंह यादव ने फोन पर अमर सिंह को तमाम गंभीर मुद्दों पर गलत सुझाव देने को लेकर बात की। माना जा रहा है कि सपा मुखिया ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अमर सिंह के सुझाव पर ही दो मंत्रियों को उनके पद से बर्खास्त किया था। अमर सिंह ने इन दोनों मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इन्हें हटाने का सुझाव दिया था।

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इन दोनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन बाद में पाया गया कि अमर सिंह ने जो आरोप लगाए थे वह निराधार थे। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद ना सिर्फ मुलायम सिंह की किरकिरी हुई बल्कि इस फैसले के चलते यादव परिवार में बड़ी दरार पड़ी जिसका खामियाजा आज पार्टी को भुगतना पड़ रहा है।

तकरीबन पूरा सपा परिवार अमर के खिलाफ

जिस तरह से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपरोक्ष रूप से अमर सिंह बाहरी बताया और उसके बाद राम गोपाल यादव ने भी कहा कि बाहरी लोग सपा परिवार को बर्बाद करने पर अमादा है। माना जा रहा है कि अमर सिंह को जल्द ही पार्टी के सभी पार्टी से छुट्टी कर बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+