अमर सिंह को लगता है आजम से डर, बोले सपा उनके पास गिरवी है

लखनऊ। किसी जमाने में समाजवादी पार्टी के स्तंभ रहे अमर सिंह ने आजम खां के बारे में बड़ा बयान दिया है। अमर सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें आजम खां से काफी डर लगता है।

amar singh

अमर सिंह के साथ अमिताभ सहित कई दुर्लभ तस्वीर

अमर सिंह ने कहा कि आजम खां के खिलाफ बोलना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि एक बार उनके बारे में बोला था तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

जब शाहरुख संग जमकर थिरके थे अमर सिंह

अमर सिंह ने कहा कि वो फिर से अमर सिंह के उनके खिलाफ नहीं बोलना चाहते हैं। सिंह ने कहा कि आजम खां यूपी के सबसे ताकतवर मंत्री हैं और समाजवादी पार्टी उनके पास गिरवी रखी हुई है।

वहीं दादरी मामले को यूएन ले जाने पर आजम खां के बयान पर भी उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक बार आजम खां अमेरिका गये थे और उनके कपड़े उतारकर चेकिंग की गयी थी। ऐसे में मैं चाहता हूं कि आजम खां की इज्जत बरकरार रहे।

गौरतलब है कि आजम खां ने कहा था कि अगर उन्हें दादरी मामले को यीएन ले जाने से रोका जाता है तो वह पार्टी से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+