अमर सिंह की सपा में वापसी लगभग तय, 27 को हो सकता है ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार राजनीति करवट बदल रही है। समावजादी पार्टी के पूर्व नेता और मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी अमर सिंह की पार्टी इसी हफ्ते वापसी हो सकती है। कौन है अमर सिंह.. मुलायम के हमसाये या अमिताभ के हनुमान.?
पिछले कई दिनों से अमर सिंह के पार्टी में वापसी के कयास लगाये जा रहे थे। इसी के बीच अमर सिंह 27 जनवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव मुलाकात करेंगे। Pics: अभिनेता शाहरूख खान के साथ जमकर थिरके नेता अमर सिंह
हालांकि में सपा में आजम खां हमेशा से ही अमर सिंह का विरोध करते आये हैं, ऐसे में उन्हें मनाने की भी कोशिशें जारी हैं। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह के सपा में शामिल होने की खबर को मुहर लगायी है।
शिवपाल सिंह ने अमर सिंह की सपा में वापसी पर कहा कि वह जल्द पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस मामले में अमर सिंह का कहना है कि वह फिलहाल राजनीति से दूर हैं पर जल्द इसमें आ सकता हूं।
अमर सिंह ने कहा कि वह 27 जनवरी को शिवपाल सिंह और मुलायम सिंह से मुलाकात करेंगे। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि किस तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में अमर सिंह सपा के लिए कारगर और सफल साबित होंगे। फिलहाल अमर सिंह के सपा में वापसी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications