अमर सिंह जायेंगे कश्मीर, जरूरत पड़ने पर बसायेंगे कश्मीरी पंडितों को यूपी में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कश्मीरी पंडितों के मुद्दे का शोर सुनायी देने लगा है। सपा सांसद अमर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो हम यूपी में कश्मीरी पंडितों को बसायेंगे। अमर सिंह ने कहा कि कैराना मामले में भाजपा ने लोगों के सामने गलत तथ्य रखे और उन्हें गुमराह किया।
सपा ने पूछा भाजपा के 71 सांसदों ने यूपी के लिये क्या किया?

भाजपा पर पलटवार करते हुए अमर सिंह ने कहा कि हम कश्मीर में जांच दल भेजने की घोषणा करते हैं और उनकी घरवापसी करायेंगे। अमर सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कश्मीरी पंडितों के लिए क्या कर रही है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में मुफ्ती के साथ भाजपा की सरकार है फिर वहां कश्मीरी पंडितों की वापसी क्यों नहीं हो रही है। अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी जल्द ही एक जांच दल कश्मीर में भेजेगी इसमें मैं, मुलायम सिंह और रामजेठमलानी शामिल होंगे।
यूपी की कानून व्यवस्था के लिए मायावती ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया
यही नहीं उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पूरे सम्मान के साथ कश्मीरी पंडितों को यूपी में बसाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए अमर सिंह ने कहा कि वह एक अपराधी हैं और वह जेठमलानी के कदमों में पड़े थे। वह हत्या के अपराधी थे, ऐसे में यूपी में उनका कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना हास्यास्पद है।












Click it and Unblock the Notifications