UP News: गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या की CBI जांच को लेकर याचिका दायर

Sanjeev Maheshwari alias Jeeva: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या की जांच क्या अब सीबीआई करेगी। इस सवाल का जवाब जल्द ही मिलेगा क्योंकि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की गई है।

लखनऊ

Sanjeev Maheshwari alias Jeeva: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की कोर्ट परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच के लिए योगी सरकार ने SIT का गठन कर दिया है लेकिन पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर लखनऊ खंडपीठ में एक याचिका दायर की गई है।

जिला अदालत परिसर में हुई थी संजीव जीवा की हत्या

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है जिसमें 7 जून को यहां जिला अदालत के एक अदालत कक्ष के अंदर गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की गई है। जनहित याचिका, जो 8 जून को इलाहाबाद एचसी की लखनऊ पीठ में दायर की गई थी, 12 जून को सुनवाई के लिए आने की संभावना है।

हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर याचिका

जनहित याचिका, जो गुरुवार (8 जून) को दायर की गई थी। इस याचिका पर 12 जून को सुनवाई होने की संभावना है। एक स्थानीय अधिवक्ता ने जनहित याचिका दायर कर राज्य भर की जिला अदालतों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। वकील ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी की हत्या की सीबीआई जांच के लिए अदालत से निर्देश भी मांगा है।

सीबीआई जांच में दिया गया ये हवाला

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 17 दिसंबर, 2019 को बिजनौर जिला अदालत के एक अदालत कक्ष में गोलीबारी का स्वत: संज्ञान लिया था। जनहित याचिका की कई सुनवाई के दौरान, अदालत ने राज्य सरकार को जिला अदालतों की सुरक्षा से संबंधित कई निर्देश जारी किए थे। उन सभी निर्देशों को राज्य सरकार द्वारा अभी तक लागू नहीं किया गया है।

सीएम योगी ने बनाई है SIT

राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजीव महोश्वरी ऊर्फ जीवा की हत्या के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में मोहित अग्रवाल ADG टेक्निकल, नीलब्ज़ा चौधरी और प्रवीण कुमार आईजी अयोध्या को सौंपी है। टीम को एक सप्ताह के भीतर इसकी जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

पश्चिमी यूपी का खूंखार गैंगस्टर था जीवा

दरअसल, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का खूंखार गैंगस्टर था। वह मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गिरोह से जुड़ा हुआ था। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार को लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वकीलों के वेश में आया था।

वारदात को अंजाम देने वाला शूटर पकड़ा गया

वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, नाराज वकीलों ने पुलिस पर पथराव किया। कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आईं हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर कोई ऐसी हत्याओं में शामिल होगा, तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+