अब अमेरिकी पुलिस की तर्ज पर यूपी पुलिस करेगी काम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की बिगड़ती छवि को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नया कदम उठाने जा रहे हैं। इस बार वह लखनऊ पुलिस को अमेरिका की तर्ज पर विकसित करने की योजना बना रहे हैं। यूपी पुलिस अब आपको ना सिर्फ अपराध से जुड़े मामलों में मदद करेगी बल्कि अन्य दिक्कतों में भी आपके साथ खड़ी होगी।
जानिए अखिलेश यादव की डेवलपमेंट लिस्ट में कहां है लखनऊ

जिस तरह से अमेरिका में एफबीआई की हेल्पलाइन 911 पर हर तरह की समस्या के लिए डायल किया जाता है। उसी तरह से यूपी में 100 नंबर को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। अखिलेश यादव इस अभियान के लिए 100 नंबर को 911 की तर्ज पर ही स्थापित करना चाहते हैं।
वह इस योजना के लिए खास तौर पर 100 नंबर की कारें लाने की भी योजना बना रहे हैं। हालांकि यह देखने वाली बात होगी जिस तरह से मौजूदा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेश में अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल रही है उस बीच इस नयी योजना को यूपी पुलिस किस हद तक सफल बना पायेगी।












Click it and Unblock the Notifications