लखनऊ: नौकरी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े अभ्यर्थी, अखिलेश ने कहा- भाजपा सरकार में युवाओं की दुर्दशा
लखनऊ, 11 अगस्त: उत्तर प्रदेश में 97000 पदों पर शिक्षक भर्ती को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में युवक-युवतियों की आवाज सुननेवाला कोई नहीं है। दरअसल, बुधवार को सैकड़ों की संख्या में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में हंगामा कर दिया। अभ्यर्थी एससीईआरटी कार्यालय पहुंच गए। यहां पानी की टंकी पर चढ़ गए और नौकरी की मांग पर अड़ गए। सपा अध्यक्ष ने इन अभ्यर्थियों की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि निराश-हताश युवा अब अपनी समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षण के लिए किसी भी हद तक जोखिम उठाने के लिए मजबूर भी हैं और तैयार भी।

लंबे समय से शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं अभ्यर्थी
बता दें, उत्तर प्रदेश में 97000 पदों पर शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में हंगामा कर दिया। अभ्यर्थी एससीईआरटी कार्यालय पहुंच गए। यहां पानी की टंकी पर चढ़ गए और नौकरी की मांग पर अड़ गए। इससे पहले सोमवार को अभ्यर्थियों ने हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने बस बुलाकर प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को जबरन बसों में ठूंसकर इको गार्डन भेजा। आरोप है कि इस दौरान कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आईं।
अखिलेश ने कहा- इस सरकार से जनता हाथ जोड़ लेगी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'जिनके राज में नौकरी के लिए युवाओं को हाथ जोड़ना पड़े, उनसे जनता अब हाथ जोड़ लेगी।'' इससे पहले सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट में लिखा था, ''भाजपा सरकार में शासन-प्रशासन द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। उप्र के गांवों और बस्तियों के बाद अब शहरों से भी महिलाओं के साथ सरेआम दुर्व्यवहार किए जाने के समाचार मिल रहे हैं। उप्र की महिलाएँ भाजपा के समय हुए अपमान को कभी नहीं भूलेंगी।''
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications