अखिलेश का BJP पर बड़ा वार, कहा- इस सरकार ने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया
लखनऊ, 29 मई: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कहा कि देश के किसानों के सबसे बड़े नेता रहें और आजादी के बाद किसानों के सम्मान और हक के लिए अगर किसी ने संघर्ष किया था तो चौधरी चरण सिंह ने किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही किसान खुश रह सकता है। आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो जैसी सरकार भाजपा की है, उन्होंने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। जिस रास्ते पर आज भाजपा सरकार ले जा रही है, उससे किसान बर्बादी की ओर चला जाएगा।
Recommended Video

अखिलेश बोले- भाजपा को समाजवाद समझने की जरूरत है
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा को समाजवाद समझने की जरूरत है। हमारी लड़ाई सिर्फ राज्य बचाने की नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने की है। बीजेपी इन संस्थाओं पर हमला कर इन्हें तबाह और बर्बाद कर रही है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को समाजवाद क्या है, उसे उन्हें समझना होगा, क्योंकि सवाल केवल प्रदेश को नहीं बचाना है बल्कि लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को बचाना है। इन सवालों का जवाब बीजेपी के पास नहीं है और लगातार बीजेपी इन सबको बर्बाद कर रही है।
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र संस्थानों के सहारे ही चल सकता है। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद हमारे संविधान का महत्वपूर्ण अंग है। भाजपा को इसे समझना चाहिए। सपा प्रमुख ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हुए कहा कि अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं। कहा कि सरकार विभिन्न मुद्दों पर विफल रही है। उधर, सीएम योगी ने कहा कि देश के समग्र उत्थान में अद्वितीय योगदान देने वाले अन्नदाता किसानों के हितों और अधिकारों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी आजीवन समर्पित रहे। वे वंचितों व उपेक्षितों के सशक्त स्वर थे। उन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications