'भाजपा सरकार की ढिलाई की वजह से आज एक परिवार ने अपना बच्चा खोया है...'यूक्रेन में नवीन की मौत पर अखिलेश का वार

लखनऊ, 01 मार्च: यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह कर्नाटक के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नवीन भोजन के लिए किराने की एक दुकान के बाहर लाइन में खड़ा था। नवीन ने फ्लैट से बाहर निकलने से पहले अपने पिता शेखर से बात की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नवीन शेखरप्पा के पिता से बात की। इधर, मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की ढिलाई की वजह से आज एक परिवार ने अपना बच्चा खोया है।

अखिलेश ने कहा- मंत्रियों के पास चुनाव में प्रचार करने का समय है लेकिन...

अखिलेश ने कहा- मंत्रियों के पास चुनाव में प्रचार करने का समय है लेकिन...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु का समाचार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भावभीनी श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार की ढिलाई की वजह से आज एक परिवार ने अपना बच्चा खोया है। जनता सब देख रही है, मंत्रियों के पास चुनाव में प्रचार करने का समय है लेकिन भारतीयों को बचाने का नहीं! दुःखद।''

मेडिकल फाइनल ईयर का छात्र था नवीन

मेडिकल फाइनल ईयर का छात्र था नवीन

नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल फाइनल ईयर का छात्र था। वह कर्नाटक के हावेरी का रहने वाला था। नवीन के पिता शेखर गौड़ा ने बताया कि उनका बेटा हर दिन दो-तीन बार फोन कर बात करता था। आज उसकी मौत की खबर मिली।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया

यूक्रेन के खारकीव में फंसे छात्र नवीन की मौत पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया। राहुल ने लिखा, "एक भारतीय छात्र नवीन की यूक्रेन में जान गंवाने की दुखद खबर मिली। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं दोहराता हूं, भारत सरकार को सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीतिक योजना की आवश्यकता है। हर मिनट कीमती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+