अखि‍लेश ने कहा- BJP के विकास के जुमले बंगाल में नहीं चलने वाले, वहां तो 'खेला होबै'

लखनऊ। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में आने के लिए जोर लगा रही है। रविवार को एक तरफ जहां बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रैल‍ी को संबोधि‍त क‍िया। वहीं, टीएमसी की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोर्चे पर रहीं। इस बीच टीएमसी को अपना समर्थन दे चुके समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। अखि‍लेश ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन व विकास के जुमले बंगाल में नहीं चलने वाले, वहां तो 'खेला होबै'।

akhilesh yadav says khela hobe in west bengal assembly election 2021

अखि‍लेश यादव ने रविवार की शाम ट्वीट क‍िया, 'पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सुश्री ममता बनर्जी की टीएमसी को सपा के पूर्ण समर्थन का प्रतिनिधित्व सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरणमय नंदा जी ने नंदकुमार पूर्बा मेदिनीपुर की रैली में किया। भाजपा के डबल इंजन व विकास के जुमले बंगाल में नहीं चलने वाले, वहाँ तो 'खेला होबै'!' बता दें, समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में समर्थन दे रही है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और पार्टी के तमाम कार्यकर्ता चुनावों में टीएमसी के लिए प्रचार करेंगे। अखिलेश ने ये भी कहा था कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत में उन्‍होंने कहा था कि बंगाल में टीएमसी की जीत सपा की जीत होगी।

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP का घोषणा पत्र जारी

बता दें, गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकारें बनने के बाद ही सरकारें संकल्प पत्र पर चलने लगी हैं। शाह ने कहा कि हमारे लिए यह संकल्प पत्र बहुत महत्वपूर्ण है, यह सोनार बांग्ला का संकल्प पत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+