'सफर में सांड़ तो मिलेंगे, जो चल सको तो चलो...', अखिलेश ने शेयर किया VIDEO, बोले - बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र

सीतापुर, 16 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव अलग-अलग बयानों के जरिए सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं। अखिलेश यादव बुधवार को सीतापुर पहुंचे। रास्ते में उनके काफिले का सामने एक सांड आ गया। इसको लेकर अखिलेश ने शायराना अंदाज में ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि सफर में सांड तो मिलेंगे, जो चल सको तो चलो। इस ट्वीट को बीजेपी पर तंज के रूप में लिया जा रहा है।

'बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो'

'बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो'

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि उनके काफिले के सामने एक सांड आ जाता है। इसे लेकर उन्होंने शायराना अंदाज में ट्वीट किया, ''सफर में सांड़ तो मिलेंगे... जो चल सको तो चलो... बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो।''

अखिलेश बोले- सपा की नैतिक जीत हुई है...

अखिलेश बोले- सपा की नैतिक जीत हुई है...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी की नैतिक जीत हुई है। अखिलेश ने दावा किया कि जनता के सहयोग और सपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाजवादी पार्टी बढ़ रही है और बीजेपी घटी है। वोट का प्रतिशत और सीटें बढ़ी हैं। सपा प्रमुख ने हा कि जो बुनियादी सवाल थे वो आज भी हैं, बीजेपी को हल निकालना होगा कि महंगाई कम कैसे हो।

'लखीमपुर फाइल्स' भी बननी चाहिए

'लखीमपुर फाइल्स' भी बननी चाहिए

अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए लखीमपुर फाइल्स बनाने की मांग कर डाली है। अखिलेश यादव ने कहा, ''अगर कश्मीर पर फिल्म बन रही है तो कम से कम लखीमपुर कांड पर भी फिल्म बननी चाहिए। लखीमपुर में किसानों को जीप से कुचल दिया गया था। समय आए और लखीमपुर फाइल्स फिल्म बननी चाहिए।'''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+