एक घंटे में यूपी के 2 कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी, नए मंत्रियों का हुआ ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज काफी आक्रामक मूड में है और उन्होंने महज एक घंटे के भीतर दो कैबिनेट मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। पहले गायत्री प्रजापति फिर राजकिशोर सिंह को मुख्यमंत्री ने बर्खास्त कर दिया है।
दागी खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को अखिलेश यादव ने किया बर्खास्त

मूलचंद चौहान को नया खनन मंत्री बनाया गया है जबकि रामगोविंद चौधरी को पंचायती मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पंचायती राज मंत्री राज किशोर सिंह को भी अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। राज किशोर को बर्खास्त किए जाने के लिए अखिलेश यादव ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। राज किशोर पर भ्रष्टाचार व जमीन हड़पने के कई आरोप हैं, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज किशोर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को भी बर्खास्त किया। उनपर अवैध खनन के कई आरोप लगे थे, जिसपर कोर्ट ने जांच के आदेश भी दिए हैं। माना जा रहा है मौजूदा सरकार के आखिरी महीनों में अखिलेश यादव ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। वह कोशिश कर रहे हैं कि सरकार पर किसी भी तरह का दाग नहीं रहे और साफ छवि के साथ आगामी चुनावों में जाए।












Click it and Unblock the Notifications