यूपी सीएम ने पीके को इंटरनेट पर देखने के बाद किया टैक्स फ्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीके फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की अखिलेश ने इस फिल्म को हॉल में नहीं बल्कि पायरेसी को बढ़ावा देते हुए इसे डाउनलोड करके देखी है।

अखिलेश यादव ने 31 दिसंबर को पीके को टैक्स फ्री करने से पहले अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि उन्होंने इस फिल्म को डाउनलोड करके देखा है और उन्हें यह फिल्म काफी अच्छी भी लगी उन्होंने कहा कि इस फिल्म सामाजिक संदेश है, जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है।
अखिलेश ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में काफी सुना था। इसे मैंने कुछ ही दिनों पहले डाउनलोड करके देखी है। वहीं इस फिल्म में हिंदू धर्म को विशेष रूप से निशाना बनाये जाने को लेकर इस फिल्म का कई जगहों पर विरोध भी हो रहा है।
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लेकिन अपने बयान का बचाव करते हुए अखिलेश ने ट्वीट करके अपना बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लाइसेंस्ड साइट से मूवी को पैसे देकर डाउनलोड किया है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि क्या उन फिल्मों को भी इस साइट से डाउनलोड किया जा सकता है जो अभी थियेटर में चल रही हों।












Click it and Unblock the Notifications