मौर्य और दारा सिंह के सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश बोले- हमारी पार्टी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है

लखनऊ, 12 जनवरी: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता नकारात्मक राजनीति से थक गई है। जो भेदभाद की राजनीति, नफरत की राजनीति, शोषण की राजनीति और लोगों का जो अपमान हुआ है इसके बदलाव व विकास की राजनीति के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह सपा के साथ खड़े हुए हैं। अखिलेश ने दावा किया कि 80 फीसदी लोग सपा गठबंधन के साथ हैं, जबकि सिर्फ 20 फीसदी लोग ही बीजेपी के साथ खड़े हैं।

Akhilesh Yadav on BJP after Swami Prasad Maurya and Dara Singh Chauhan join samajwadi party

स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान ने छोड़ी बीजेपी

बता दें, यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और अब दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से उत्तर प्रदेश की सियासत में खलबली मच गई है। इसके अलावा 9 विधायक भी पार्टी छोड़ चुके हैं। दारा सिंह चौहान मऊ की बधुबन सीट से विधायक हैं। बीजेपी से विधायकों का किनारा करने का क्रम आगे भी जारी रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि मकर संक्राति से पहले कई और विधायक पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं।

Recommended Video

    UP election 2022 : योगी Cabinet से अब मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया Resign | वनइंडिया हिंदी

    'जल्दबाजी में लिये हुये फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं'

    स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को ट्वीट में लिखा था, 'आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है मैं नहीं जानता हूं। उनसे अपील है कि बैठकर बात करें जल्दबाजी में लिये हुये फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं।' बुधवार को कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके तुरंत बाद फिर से केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'परिवार का कोई सदस्य भटक जाये तो दुख होता है। जाने वाले आदरणीय महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करूंगा कि डूबती हुई नांव पर सवार होनें से नुकसान उनका ही होगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+