अखिलेश के मंत्री 9 करोड़ रुपए के चाय समोसे चट कर गये

लखनऊ। आजतक आपने अक्सर मंत्रियों की विदेश यात्रा पर करोड़ो रुपए के खर्च की बात सुनी होगी लेकिन उत्तर प्रदेश के मंत्रियों ने पिछले चार सालों में चाय समोसे पर 9 करोड़ रुपए खर्च कर दिये हैं।

यूपी में विधायकों, मंत्रियों के वेतन में बढ़ोत्तरी, विधायकों का वेतन 1.25 लाख

Akhilesh Yadav ministers have eaten samosa and tea of 9 crore rupees

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदन में रखा आंकड़ा

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदन में खुद इस तथ्य को लोगों के सामने रखा। वह सदन में भाजपा के नेता सुरेश खन्ना के सवाल का जवाब दे रहे थे। सबसे अधिक खर्च अरुणा कोरी ने किया है। कोरी ने 22 लाख रुपए से अधिक चाय समोसे पर खर्च कर दिये।

अरुणा कोरी आजम खान सबसे खर्चीले

सपा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अरुणा कोरी ने 2293800 रुपए चाय समोसे पर खर्च किये हैं। जबकि आजम खान ने 2286620 रुपए चाय समोसे पर खर्च कर दिये। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 15 मार्च 2012 से 15 मार्च 2016 के बीच चाय समोसे पर खर्च किये गये आंकड़ों को सदन में रखा।

72 कैबिनेट व राज्यमंत्रियों ने खर्चे 9 करोड़

गत चार वर्ष में सपा के मंत्रियों ने अपनी पॉकेट मनी जोकि 8 करोड़ 78 लाख 12 हजार व 474 रुपए है खर्च कर दिये। इस रूपए को खर्च करने में 72 कैबिनेट व राज्य मंत्री शामिल हैं।

यूपी में फ्री मोबाइल फोन देने की घोषणा कर सकते हैं अखिलेश यादव

शिवपाल सिंह यादव ने नहीं खर्चे एक भी रुपए

एक तरफ जहां अरुणा कोरी ने सबसे अधिक पैसे खर्च किये तो शिवपाल सिंह यादव ने एक भी रुपए नहीं खर्च किये। जबकि राजा भैया ने 7 लाख रुपए चाय समोसे में खर्च किये हैं। आपको बता दें कि यह राशि पॉकेट मनी का हिस्सा होती है।

हर रोज मिलती हैं 2500 रुपए की पॉकेट मनी

आपको बता दें कि हर रोज सचिवालय प्रशासन की ओर से 2500 रुपए मंत्रियों को दिये जाते हैं। जिसमें देशभर में घूमने पर इन मंत्रियों को 3 हजार रुपए हर रोज मिलते हैं। इसका लाभ कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार मंत्री व राज्य मंत्रियों को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+