भैया अखिलेश का नया फरमान: कुछ भी करें लेकिन अंग्रेजी दारू की बिक्री बढ़ावाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राजस्व बढ़ाने के लिए एक ऐसा फैसला लिया है जिसे जानने के बाद आप दंग रह जाएंगे। जानकारी के मुताबिक अखिलेश सरकार को राज्य में शराब की कम होती बिक्री की चिंता है और उन्होंने इसे बढ़ाने का फरमान जारी किया है।

जारी सर्कुलर में अटोरिया ने सभी जिलों के डीएम से कहा है कि वह शराब बिक्री में तेजी को लेकर व्यक्तिगत दिलचस्पी दिखाएं। अब इस आदेश के बात तो यही लगता है कि प्रदेश में जिलाधिकारी अब जिले के तामाम अन्य विकास कार्य को छोड़कर शराब की विक्री में बढ़ोत्तरी में जुट जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications