Bird flu से बचाव के लिए अग्रिम तैयारी करे यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दिए ये सुझाव

Bird flu alert in Uttar Pradesh, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बर्ड फ्लू (Bird Flu) से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार सुझाव दिए है। पूर्व सीएम ने कहा, प्रदेश सरकार बर्ड फ्लू से बचने के लिए अग्रिम तैयारी करे व इसका प्रचार-प्रसार करे। हालांकि, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट जारी करने के साथ ही पशुपालन विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

Akhilesh Yadav gave suggestions to UP government to regarding bird flu

Recommended Video

    Bird Flu Advisory: कई राज्यों में फैला बर्ड फ्लू , केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस वनइंडिया हिंदी

    बर्ड फ्लू से बचाव के लिए अखिलेश यादव ने दिए से सुझाव
    समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार (07 जनवरी) को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यूपी सरकार को सुझाव दिए है। अखिलेश यादव ने लिखा, 'उप्र की सरकार देश के कई राज्यों में फैल चुके 'बर्ड फ्लू' से बचने के लिए अग्रिम तैयारी करे व जनता इसके दुष्प्रभाव से कैसे बचे इसका प्रचार-प्रसार करे। कोरोना के साथ बर्ड फ्लू का अतिरिक्त बोझ उठाना पहले से ही दिन-रात काम कर रहे चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ के लिए बड़ी चुनौती होगा।'

    यूपी सरकार ने जारी की एडवाइजरी
    इस एडवाइजरी में सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि पक्षियों के पानी पीने के जलाशयों पर नजर रखी जाये। अगर कोई बाहरी पक्षियों का झुंड पानी पीने के लिए आता है तो उस पर भी नजर रखी जाये। इसके अलावा एडवाइजरी में लिखा है कि जलाशयों में पानी पीने के बाद अगर कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो तुरंत उसे फोरेंसिक जांच के लिये लैब में भेजा जाये।

    एडवाइजरी में निर्देश दिया गया है कि बाहरी राज्यों से आनेवाले पक्षियों खासकर कुक्कुट यानि मुर्गियों को लेकर आनेवाली गाड़ियों की जांच की जाये। अगर कोई पक्षी बीमार या मृत पाया जाता है तो उसे प्रदेश की सीमा में प्रवेश ना दिया जाये। एडवाइजरी ने मुर्गा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखने का आदेश भी दिया है। उत्तर प्रदेश की इस एडवाइजरी में लिखा है कि 'मुर्गा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखा जाये और उस दिन मंडियों की पूरी साफ-सफाई की जाए।'

    बाहरी पक्षियों को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी बर्ड सैंक्चुरी और पक्षी पार्कों की सूची बनायी जाये, जहां पर प्रवासी पक्षी आते है। इसके अलावा भारत सरकार की संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन कराया जाये और संक्रमण रोकने के तरीकों को इस्तेमाल किया जाये। सभी जिलाधिकारी ये सुनिश्चित करें कि उनके जिलों में फेस मास्क और पीपीई किट की कमी ना हो और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जाये।

    ये भी पढ़ें:- बिकरू शूटआउट: विकास दुबे के फरार साथी विपुल दुबे को पुलिस ने पकड़ा, 50 हजार रूपए का था इनामी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+