अखिलेश ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 9 लोग बने कैबिनेट मंंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने मंत्रिमंडल का आठवां विस्तार किया। इस मंत्रिमंडल विस्तार मेंं गायत्री प्रजापति की एक बार फिर से वापसी हो गई है, जिन्हें कुछ दिन पहले मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया था।

akhilesh yadav

शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह भी मौजूद थे। राज्यपाल राम नाईक ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। गौर करने वाली बात यह है कि सभी नौ मंत्री जिन्होंने शपथ ली उन सभी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

ये हैं 9 नए मंत्री

जियाउद्दीन रिजवी

सातवें मंत्रिमंडल विस्तार के समय विदेश में होने के कारण जियाउद्दीन शपथ ग्रहण नहीं कर पाए थे इसलिए इन्हें आज शपथ ग्रहण कराया गया है। जियाउद्दीन बलिया से सपा विधायक हैं।

गायत्री प्रजापति

गायत्री प्रजापति को हाल के पारिवारिक विवाद के बीच मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था, जिन्हें एक बार फिर से आज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। गायत्री प्रजापति अमेठी से सपा के विधायक हैं।

मनोज पांडे

मनोज पांडे रायबरेली से उंचाहार के विधायक हैं। उन्हें ब्राह्मण वोट बैंक के तहत मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वह पहले भी विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके हैं।

शिवाकांत ओझा

इन्हें भी मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया गया था, पहले भी वह कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

रियाज अहमद

रियाज अहमद पीलीभीत से सपा विधायक हैं, वह पांचवी बार विधायक बने हैं

यासिर शाह

रविदास मेहरोत्रा

अभिषेक मिश्रा

2012 में राजनीति में आए, लखनऊ उत्तरी क्षेत्र से विधायक बने, वह कैंब्रिज से पीएचडी कर चुके हैं

नरेंद्र वर्मा

शंखलाल मांझी

इन्हें किया गया मंत्रिमंडल से बर्खास्त

पप्पू निषाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+