बलराम यादव की कैबिनेट में वापसी, नाराज शिवपाल ने बनायी दूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार ने आज अपना सातवां कैबिनेट विस्तार किया। मुख्तार अंसारी प्रकरण के बाद बलराम यादव की मंत्रीमंडल में वापसी हुई है और उन्हें फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

अखिलेश के सख्त तेवर ने आखिरकार रद्द किया अंसारी की पार्टी का विलय

 Akhilesh Yadav expands his cabinet Balram Yadav is back again

इन्हें शामिल किया गया मंत्रीमंडल में

  • बलराम यादव-कैबिनेट मंत्री
  • नारद राय- कैबिनेट मंत्री
  • जियाउद्दीन रिजवी
  • रविदास मेहरोत्रा- राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)
  • शारदा प्रताप शुक्ला- राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

अखिलेश के कैबिनेट विस्तार में चर्चा का विषय बलराम यादव रहे, जिन्हें कुछ ही दिनों पहले अखिलेश यादव ने मंत्रीमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया था। बलराम यादव को मुख्तार अंसारी की पार्टी को सपा में विलय के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा था।

बलराम यादव ने मंत्री पद से हटाये जाने के बाद मीडिया के सामने आकर मुलायम सिंह को अपना सबकुछ बताते हुए कहा था कि सपा उनका आखिरी ठिकाना है। जिसके बाद उनकी एक बार फिर से मंत्रीमंडल में वापसी हुई है। मुख्तार अंसारी प्रकरण के बाद अखिलेश यादव के चाचा और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कैबिनेट विस्तार से दूरी बनायी। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव से नाराजगी की वजह से उन्होंने कैबिनेट विस्तार का बहिष्कार किया है।

घूस के पैसों के लिए दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, लखनऊ पुलिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। दो पुलिसवालों के बीच घूस के पैसों के बंटवारे को लेकर लखनऊ की सड़क पर खुलेआम लात घूंसे चले। पुलिसवालों की यह हरकत पास में ही खड़े एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+