बॉर्डर पर लगाई गईं कीलें हटाने पर Akhilesh yadav ने शायराना अंदाज में कसा तंज, कही ये बात
Akhilesh yadav News, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Ex Cm Akhilesh yadav) ने बड़े ही शायराना अंदाज में केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने गाजीपुर बॉर्डर पर लगी कीलों को हटाने की एक न्यूज़ का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'कीलों की तरह जो 'कानून' है कल ये भी हटाए जाएंगे।'

दरअसल, कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 72 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर तमाम बैरिकेडिंग, सीमेंट की दीवार, लोहे के तार, सड़क पर कील आदि लगाई गई थीं, ताकि किसानों को बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दिया जाए। लेकिन जिस तरह से किसानों को रोकने के लिए सड़क पर लोहे की कील लगाई गई उसके बाद प्रशासन की काफी किरकिरी हो रही थी।
सोशल मीडिया से लेकर हर मंच पर लोग दिल्ली पुलिस के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस अपने इस कदम पर कायम है। दरअसल, गाजीपुर बॉर्डर पर सड़क पर लगी कीलों को हटाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से इस पूरे मसले पर बयान आया है। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि जो वीडियो और फोटो साझा किए जा रहे हैं और उसमे दावा किया जा है कि कीलों को निकाला जा रहा है। लेकिन इन्हें सिर्फ दूसरी जगह पर लगाया जा रहा है, गाजीपुर बॉर्डर पर यथास्थिति पहले की ही तरह बरकरार है।
अखिलेश यादव ने कसा तंज
अखिलेश यादव ने गाजीपुर बॉर्डर पर लगी कीलों को हटाने की एक न्यूज़ का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'चुभ रहे हैं जो 'क़ानून' कीलों की तरह, ऐतबार है कल को ये भी हटाए जाएंगे।' इससे पहले उन्होंने लिखा था, 'किसान आंदोलन में शहादत देने वाले उप्र की पीलीभीत के स्व. बलजिंदर व रामपुर के स्व. नवरीत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि! सरकार शहीदों के आश्रितों को मुआवज़ा दे। सरकार में आने पर सपा किसान आंदोलन के शहीदों की याद में स्मारक बनवाएगी व किसान सम्मान पुरस्कार की भी घोषणा करेगी।'
अखिलेश ने कहा- बीजेपी का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी'
अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'बीजेपी की किसानों के प्रति क्रूरता व जनता के आक्रोश से डरकर बीजेपी में इस्तीफों का दौर आ गया है, क्योंकि भाजपा का राजनीतिक के साथ सामाजिक बहिष्कार भी शुरू हो गया है। चौराहों पर नफरत बांटनेवाले भाजपाई भूमिगत हो गए हैं।' अखिलेश ने आगे लिखा, 'अब बीजेपी का नया नाम 'भूमिगत जनविरोधी पार्टी' होना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications