CoronaVirus: सपा ने रोके अपने सभी कार्यक्रम, अखिलेश बोले- योगी सरकार जरा भी गंभीर नहीं

लखनऊ। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। इस वायरस के कारण दुनियाभर में 8,961 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी वायरस लगातार लोगों को संक्रमित कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर इसपर राजनीति भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस के संक्रमण को महामारी मानने को ही तैयार नहीं हैं। इससे तो लगता है कि वह इससे कहर को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं।

akhilesh yadav attacks on yogi govt over coronavirus

नवरात्रि के बाद से कार्यक्रमों को धार देगी सपा

अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश ने सैनिटाइजर का प्रयोग किया। अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश में समाजवादी पार्टी अब नवरात्रि के बाद अपने कार्यक्रमों को शुरू करेगी। पार्टी ने 23 मार्च से साइकिल यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब 22 अप्रैल से कार्यक्रम शुरू करेंगे। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप है जिसमें बचाव से ही बचा जा सकता है। हमने अपने सभी आंदोलन, क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। अब नवरात्रि के बाद कार्यक्रम किए जाएंगे।

कोरोना पर योगी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर यूपी सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। प्रदेश के किसी भी अस्पताल में इसकी जांच की अच्छी सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि न अस्पतालों में न दवाई है ना इलाज मिल पा रहा है। ऐसे में पीड़ित जनता कोरोना से कैसे मुकाबला करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दमदार निर्णय लेने वाली सरकार नहीं है। यह सरकार किसानों के गन्ने के भुगतान को सबसे पहले गिनाती है। प्रदेश में वर्तमान समय में खाद समेत कई चीजें महंगी हुई हैं। किसान बेहाल है। यूपी में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। हमारी पार्टी के विधायकों ने महोबा का दौरा किया है। वहां पर 65 किसानों ने आत्महत्या की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+