गोरखपुर किडनैपिंग एंड मर्डर केस पर हमलावर हुए अखिलेश, ट्वीट कर कहा- 'NoMoreBJP'

लखनऊ। 26 जुलाई को गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र जंगल छत्रधारी गांव से अपहरण हुए 14 वर्षीय बलराम की हत्या कर सोमवार को उसका शव घर से करीब सात किलोमीटर दूर बोरे में बंद एक नाले में फेंक दिया गया। इस हत्याकांड के बाद पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दु:ख जताया है और संवेदना व्यक्त की है।

Akhilesh Yadav attacked Yogi government in Gorakhpur Kidnapping and Murder case

Recommended Video

    Gorakhpur Kidnapping Case: 1 करोड़ की फिरौती के लिए मर्डर की Inside Story | वनइंडिया हिंदी

    नहीं चाहिए बीजेपी: अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर, गोंडा के बाद गोरखपुर की घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक व दुखद है। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे में है।' #नहीं_चाहिए_भाजपा #NoMoreBjp

    क्या है मामला
    दरअसल, गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव से 26 जुलाई दिन रविवार दोपहर पांचवीं में पढ़ने वाला बलराम अचानक गायब हो गया था। मध्‍यान्‍ह 12 बजे के करीब वह खेलने के लिए चौराहे पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस बीच शाम तीन बजे के करीब उसके पिता के मोबाइल पर फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। इसके बाद पिता ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी।

    सोमवार को बरामद हुआ शव
    स्‍थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें तत्‍काल सक्रिय हो गईं। रात में ही कई लोगों को हिरासत में लिया। अपहरण और हत्‍या में शामिल रहने का एक आरोपी भी पुलिस की पकड़ में आया जिसकी निशानदेही पर सोमवार को पुलिस ने छात्र बलराम का शव गांव से कुछ दूरी पर नाले से बरामद कर लिया। शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+