अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार कसा तंज, बताया आत्मनिर्भरता का अर्थ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दो ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भरता के नारे पर शिक्षक व छात्र की बातचीत के माध्यम से तंज कसा है।

Akhilesh Yadav attacked the Narendra Modi government

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'विद्यार्थी: 'कर्ज' का अर्थ क्या होता है?
अध्यापक: जो दूसरे से अपना काम चलाने के लिए लिया जाए.
विद्यार्थी: और 'आत्मनिर्भर' का अर्थ?
अध्यापक: अपना काम चलाने के लिए ख़ुद पर निर्भर होना.
विद्यार्थी: क्या कर्ज व आत्मनिर्भर पर्यायवाची हैं?
अध्यापक: ?? अभी दिल्ली से पूछकर बताता हूँ!'

वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'श्रमिकों को काम पर लाने के लिए तो सरकार उद्योगपतियों को पास दे रही है पर घर लौट रहे उन बेबस मज़दूरों के लिए कोई इंतज़ाम नहीं जो सड़कों पर भूखे-प्यासे मरने पर मजबूर हैं।' अब सब जान गये हैं कि ये सरकार अमीरों के साथ है और मज़दूर, किसान और गरीब के खिलाफ है। भाजपा की कलई खुल गई है।

बस हादसे को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में हुए बस हादसे पर अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद अपने ट्वीट में कहा, "उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख. श्रद्धांजलि! पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों 'वंदे भारत मिशन' में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती. इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि ज़मीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+