अखिलेश ने कहा- रैलियों की तरह 2022 के चुनाव के बाद नई विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी

लखनऊ, 18 नवंबर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को गाजीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पखनपुरा में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद 12.30 बजे वे विजय रथ में सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान वे बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर, आजमगढ़, मऊ में जनसंपर्क और सभाएं कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 Akhilesh said BJP seats will remain vacant in new assembly after 2022 elections

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कही ये बात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ''ग़ाज़ीपुर से लखनऊ तक उमड़ी जनता के जोश ने दिखा दिया है कि सपा व अन्य सहयोगियों की रैली में 'आये हुए' व भाजपा की ठंडी रैली में 'लाए हुए' लोगों में क्या अंतर है। भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।'' अखिलेश यादव के साथ सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहे।

समाजवादी रथ यात्रा में शामिल हुए ओपी राजभर

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर पहली बार अखिलेश यादव के साथ यात्रा में शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने 27 अक्टबर को अखिलेश यादव के साथ मऊ में जनसभा की थी। अब वह समाजवादी विजय रथ यात्रा में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+